Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण में मंगलवार (11 नवंबर) को लोगों ने जमकर वोट डाले। शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ। इस बार लोगों में काफी उत्साह दिखा — कहीं लंबी कतारें लगीं, तो कहीं वोट डालने के बाद लोगों ने “बदलाव” की बात कही।
कितनी हुई वोटिंग ?
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान किशनगंज में 76.26%, जबकि सबसे कम नवादा में 57.11% दर्ज किया गया।
जिलेवार आंकड़े इस प्रकार हैं —
• अररिया – 67.79%
• अरवल – 63.06%
• औरंगाबाद – 64.48%
• बांका – 68.91%
• भागलपुर – 66.03%
• गया – 67.50%
• जहानाबाद – 64.36%
• जमुई – 67.81%
• कैमूर – 67.22%
• कटिहार – 75.23%
• किशनगंज – 76.26%
• मधुबनी – 61.79%
• नवादा – 57.11%
• पश्चिम चंपारण – 69.02%
• पूर्णिया – 73.79%
• पूर्वी चंपारण – 69.31%
• रोहतास – 60.69%
• शिवहर – 67.31%
• सीतामढ़ी – 65.29%
• सुपौल – 70.69%
दोपहर तीन बजे तक 60.40% वोटिंग दर्ज की गई थी। किशनगंज तब भी सबसे आगे रहा (66.10%), जबकि नवादा में सबसे कम (53.17%) लोगों ने मतदान किया था।
122 सीटों पर वोटिंग
इस चरण में बिहार के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में चला। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरों में भी लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह के मुकाबले दोपहर बाद मतदान की रफ्तार तेज हुई। कई जगह पर युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचीं।
कब आएंगे नतीजे?
इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख विपक्षी नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो गई है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। दूसरे फेज की वोटिंग ने साफ दिखा दिया कि बिहार की जनता अपने भविष्य को लेकर गंभीर है अब सबको इंतजार है नतीजों का, जो तय करेंगे कि अगले पांच साल बिहार की कमान किसके हाथ में होगी।
ये भी पढ़ें: Faridabad AK-47: फरीदाबाद में AK-47 राइफलें और विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार
ये भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में Gen Z पर राहुल गांधी का असर? प्रशांत किशोर ने खोली पोल!

