Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 Voting Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस राजनीतिक मुकाबले में कई हॉट सीटें चर्चा में हैं — तेजस्वी यादव की राघोपुर, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर, जहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं।
इसी तरह, कुछ अन्य प्रमुख सीटें भी सुर्खियों में हैं — अलीनगर से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं; उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से मैदान में हैं; जबकि जेडीयू के बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह मोकामा सीट से ताल ठोक रहे हैं। अनंत सिंह पर अपने प्रतिद्वंद्वी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं, आरजेडी प्रत्याशी और दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी बूथों पर कैमरे लगाए गए हैं और लाइव वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है। आयोग के मुताबिक, पहले चरण में तीन करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे — जिनमें करीब 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।
यहां देखें: Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Live Update
5 बजे तक कितनी वोटिंग हुई
| अनुक्रमांक | जिला | मतदान प्रतिशत (%) |
| 1 | सहरसा | 62.65 |
| 2 | बेगूसराय | 67.32 |
| 3 | मुजफ्फरपुर | 64.63 |
| 4 | वैशाली | 59.45 |
| 5 | खगड़िया | 60.65 |
| 6 | गोपालगंज | 64.96 |
| 7 | मधेपुरा | 65.74 |
| 8 | मुंगेर | 54.90 |
| 9 | सीवान | 57.41 |
| 10 | सारण | 60.90 |
| 11 | बक्सर | 55.10 |
| 12 | दरभंगा | 58.38 |
| 13 | नालंदा | 57.58 |
| 14 | पटना (राजधानी) | 55.02 |
| 15 | लखीसराय | 62.76 |
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर हेल्पलाइन नंबर किए साझा
आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने एक्स पर हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान के दौरान अगर किसी तरह की गड़बड़ी दिखाई दे, तो वे इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पैतृक गांव में पवन सिंह ने किया मतदान

सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट

तवे पर रोटी को समय-समय पर पलटना जरूरी होता है, वैसे ही सत्ता में बदलाव भी जरूरी
पहले चरण के मतदान के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि “जैसे तवे पर रोटी को समय-समय पर पलटना जरूरी होता है, वैसे ही सत्ता में बदलाव भी जरूरी है, नहीं तो सब कुछ जल जाएगा। बीते 20 साल काफी हो गए — अब नए बिहार और युवा सरकार के लिए तेजस्वी सरकार बनना बेहद जरूरी है।”
| अनुक्रमांक | जिला | मतदान प्रतिशत (%) |
| 1 | सहरसा | 15.27 |
| 2 | बेगूसराय | 14.60 |
| 3 | मुजफ्फरपुर | 14.38 |
| 4 | वैशाली | 14.30 |
| 5 | खगड़िया | 14.15 |
| 6 | गोपालगंज | 13.97 |
| 7 | मधेपुरा | 13.74 |
| 8 | मुंगेर | 13.37 |
| 9 | सीवान | 13.35 |
| 10 | सारण | 13.30 |
| 11 | बक्सर | 13.28 |
| 12 | दरभंगा | 12.48 |
| 13 | नालंदा | 12.45 |
| 14 | पटना (राजधानी) | 11.22 |
| 15 | लखीसराय | 7.00 |
” नया बिहार बनाईए, नई सरकार चुनिए” – तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए कहा कि जनता से मेरी अपील है — बदलाव लाईए, नया बिहार बनाईए और नई सरकार चुनिए।


