मोदी की कैबिनेट में बड़ा उलटफेर हुआ है कानून मंत्री किरन रिजजू को पद से हटा दिया गया और अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
पीएम की सलाह राष्ट्रपति की मंजूरी पद से हटाए गए किरन रिजजू
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस बदलाव को लेकर अपनी कैबिनेट से सलाह ली जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Dropadi Murmu) ने मंत्रिमंडल की सलाह पर इस फैसले को मंजूरी दे दी। हालांकि बता दें किरन रिजजू कानून मंत्री की कमान से हटाकर दूसरा पद सौंप दिया गया है। उन्हें भू-विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंप दिया गया है।
इस उलटफेर के बाद किरण रिजजू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा साल 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते ये बदलाव किया गया है। अब कपिल सिब्बल ने चुटकी लेते हुए कहा है कि कानून नहीं अब पृथ्वी विज्ञान मंत्री, कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे, गुड लक फ्रेंड।
वहीं कुछ ही देर में अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को किरन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा साथ ही खबर ये भी है अब से थोड़ी देर में वो पीएम मोदी के साथ दिल्ली के प्रगति मैदान पर मंच साझा करेंगे।

