लॉरेंस बिश्नोई अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम जो कई जुर्म में सामिल रहा है और कई जुर्म को अंजाम दिया और जेल के सलाखों के पीछे से भी वो बाज़ नहीं आ रहा है। जेल से बैठे बैठे भी वो तमाम बड़ी हस्तियों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पहले उसने एक निजी चैनल को इंटव्यू देते हुए बॉलीवुड के दबंग खान(Salman Khan)को काले हिरण को मारने और उनके समाज के अपमान को लेकर माफी मांगने को कहा और कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनका ये अहंकार हम जल्द तोड़ देंगे। हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे।” सलमान ने हमारे समाज को नुकसान पहुंचाया है और हमारा उनसे विरोध है।
वहीं अब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत(Sanjay Raut) को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला है। दावा किया गया है कि धमकी देने वाले ने उन्हें मैसेज किया कि ‘तेरा भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा।’ दावा है कि संजय राउत को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिली है।
दावा ये भी किया गया है कि संजय राउत को एक मैसेज में कहा गया है कि ‘तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला (Sidhu Moosewala Murder Case) हो जायेगा। सलमान और तू फिक्स’, यह धमकी लोरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई है। यह टैक्स्ट मैसेज के रूप में मिली है। जानकारी के मुताबिक मैसेज भेजने वाला व्यक्ति पुणे का होने की जानकारी है।
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई लेकिन हमने इसके बारे में ज़्यादा नहीं बोला है। मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूं तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है। अगर हम सच बोलने पर आ गए तो भूकंप आ जाएगा।

