उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बैठक में बताया कि ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क का खात्मा करने और नशे की लत के शिकार लोगों के पुनर्वास के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय पोर्टल राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया,
साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों से बताया कि प्रदेश में मादक पदार्थों के उत्पादन, खरीद-फ़रोख़्त और तस्करी के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की जरूरत है इतना ही नहीं सीएम योगी ने अधिकारियों से इसके लिए पुख्ता खुफिया सूचनाएं इकट्ठा करने को कहा , जिसके लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने और फिर पूरी तैयारी के साथ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया |
सीएम योगी ने क्या निर्देश दिए
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया की जो भी व्यक्ति इस तरह की किसी गतिविधि में शामिल पाया जाये उनके खिलाफ कुर्की सहित कठोरतम कार्रवाई की जाए.इतना ही नहीं ड्रग माफिया और उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करना बेहद आवयशक हैं सीएम ने आगे बताया की ऐसे मादक प्रदार्थो की तस्करी केवल एक राज्य की समस्या नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या हैं और इससे निपटने के प्रयास भी एकीकृत होने चाहिए|
सीएम योगी ने कहा नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोग समाज के दुश्मन हैं और मानवता के दुश्मन बने बैठे हैं ऐसे मामले में जीरो टोलेरेंस की पालिसी अपनायी जानी चाहिए नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले की सुनवाई कोर्ट में फ़ास्ट ट्रैक में होने चाहिए ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले.’’सीएम योगी ने अपनी बात को पूरा करते हुआ बताया की एनडीपीएस अधिनियम के तहत सर्वाधिक लंबित मुकदमों वाले जिलों में विशेष अदालत का गठन किया जाना चाहिए साथ ही इस संबंध में शासन स्तर से आवश्यक कार्यवाही भी की जानी चाहिए |

