माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ अहमद बरेली जेल से प्रयागराज के लिए रवाना। शाहजहांपुर पहुंचा अशरफ अहमद का काफिला। काफिले में लगभग डेढ़ दर्जन गाड़ी मौजूद। शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर लखनऊ और प्रयागराज पहुंचेगा माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ अहमद।
प्रयागराज कड़ी सुरक्षा के बीच अशरफ का चल रहा काफिला। अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद को भी है डर। नीले कलर की वैन में अशरफ अली को बैठा कर ले जा रही है उत्तर प्रदेश पुलिस। बरेली से इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ है माफिया डॉन अतीक का भाई अशरफ अहमद। कड़ी सुरक्षा के बीच शाहजहांपुर से सीतापुर के लिए रवाना हुआ काफिला।
अशरफ को जैसे ही बरेली पुलिस काफिला लेकर रवाना हो रही थी तो उसके चेहरे पर खौफ साफ साफ दिखाई दे रहा था उसने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उसकी जान को खतरा है और उसका एनकाउंटर भी किया जा सकता है।

