भीषण गर्मी में पक्षियों के सुरक्षा-संरक्षा एवं जीवन बचाने के उद्देश्य से बरेली पुलिस महानिरीक्षक ने एक विशेष अभियान Save Our Birds Mission चलाया है।
खबर जनपद पीलीभीत से है जहां पुलिस प्रशासन अब लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ भीषण गर्मी से परेशान बेजुवान पंछियों की सुरक्षा भी करेगी, जिसके लिए पुलिस द्वारा थानों में पेड़ों और दीवारों पर मिट्टी के बर्तन टांगे गए हैं जिसमें पुलिस द्वारा दाना पानी रखा गया है,जिसकी शुरूआत आज पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली डा0 राकेश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अतुल शर्मा द्वारा थाना सुनगढ़ी से की गई है।
भीषण गर्मी में पक्षियों के सुरक्षा-संरक्षा एवं जीवन बचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे इस विशेष अभियान Save Our Birds Mission के तहत थाना गजरौला /थाना सुनगढी/थाना कोतवाली पीलीभीत पर आम नागरिकों के लिए पानी व पक्षियों के लिये दाना पानी की व्यवस्था की गई जल्द जनपद के सभी थानों और चौकियों को इस तरह की व्यवस्था देखने को मिलेगी।
डॉ राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन बरेली ने बताया आज पीलीभीत में थानों का निरीक्षण करने आए थे इस दौरान थाने में आने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था एवं बेजुबान पंछियों के लिए दाना पानी का भी इंतजाम एक अभियान के तहत कर रहे हैं ताकि लोगों को पुलिस का यह मानवीय चेहरा भी नजर आए और सभी लोग इस अभियान से जुड़े।

