कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टियों ने जमकर प्रचार किया,और फ़िलहाल कर्नाटक में चुनावी माहौल काफी गरम हैं,कर्नाटक में सियासत काफी तेज़ी से बदल रही हैं अब क्योंकि सभी पार्टियों ने एक दुसरे पर ताबड़तोड़ जुबानी हमले किये तो ऐसे में कांग्रेस की तरफ से एक ऐसा बयान आया जिससे मानो पूरे राज्य में हलचल मच गयी
दरअसल कोंग्रेस पार्टी की तरफ से एक जनसभा में कहा गया था की अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती हैं तो कांग्रेस बजरंग दल पर बैन लगा देगी इस बयान के बाद तरह तरह के तर्क देखने को मिलें |
देश भर में हनुमान चालीसा का पाठ
आपको बता दें की कर्नाटक चुनाव में ‘बजरंग बली’ की एंट्री उस वक्त हुई, जब कांग्रेस ने पिछले हफ्ते जारी किए गए अपने घोषणापत्र में बजरंगदल और पीएफआई समेत अन्य संगठनों के खिलाफ बैन का वादा किय लेकिन अब पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब हिंदू संगठनों ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया.अब क्योंकि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार यानी 10 मई को वोटिंग होनी है. इससे 24 घंटे पहले यानी मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है |
पीएम मोदी ने भी साधा निशाना
आपको बता दें की कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर रोड शो,रैलियां और प्रचार अभियान किया ,हाल ही में कांग्रेस के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्ही के रोड शो में एक शख्स जो की बजरंगबलि के रूप में आया था,प्रधानमंत्री ने बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा इसी दौरान पीएम मोदी ने अपनी रैली में कहा, कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है और अब पीएम मोदी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता बजरंग दल और बजरंगबली के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर हो गए. तो वहीं,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन भी लगातार कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं|

