हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में जहां कुछ दिन ही बचे है तो वहीं दूसरी तरफ सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां गलभग कर ली है. ऐसे में पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखी जा रही है. लगातार चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान आरोप प्रत्यारोप भी एक दूसरे पर लगाए जा रहे है. तो वहीं इसी बीच भारत की पूर्व महिला पहलवान और हरियाणा बीजेपी की नेता बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने कांग्रेस नेता विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. देखा जाए तो जब से विनश फोगाट ने कांग्रेस ज्वाइन की है तभी से लगातार उन्हें सवालों के घेरे में देखा जा रहा है. ऐसे में बबीता फोगाट से जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या विनेश फोगाट के कांग्रेस में जाने से फोगाट परिवार बिखर गया है? तो वहीं इस पर बबीता फोगाट ने कहा कि नहीं, परिवार बिखरा नहीं है और हर किसी की अपनी विचारधारा है. कोई भी जब चाहे तो किसी भी समय कोई भी पार्टी जॉइन कर सकता है. उनका यानी की विनेश फोगाट का यह खुद का निर्णय है और कही न कही यह भी हो सकता है कि उनका ये फैसला पहले से ही तय हो.
दरअसल, बबीता फोगाट से एक टी.वी. चैनल को दिए गए इंटरव्यू में विनेश फोगाट को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने इस पर खुलकर बात की. सवाल पुछने वाले ने जब बबीता फोगाट से पूछा कि पहलवानों के आंदोलन को लेकर उस समय काफी सवाल खड़े होने लगे थे तब उसी बीच विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया, तो वहीं ऐसे में उस आंदोलन को कांग्रेस स्पॉन्सर्ड बताया गया. तो वहीं इसका जवाब देते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि लोगों ने जो कहा वो उन्होंने करके दिखाया है. जब उंगलियां उठ रही थीं, उसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की तो साबित है, उन्होंने किया है हमने नहीं किया.
ये भी पढ़ें…
UP News: पुलिस ने की RSS कार्यकर्ता और बेटी के साथ मारपीट, CM और SP से लगाई न्याय की गुहार
“विनेश का प्लान था 2032 तक खेलने का”
इसी के आगे इंटरव्यू में बबीता फोगाट ने पिता महावीर फोगाट को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. बत दें कि विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर महावीर फोगाट नेअपनी नाराजगी जाहिर की थी. तो वही इस पर बबीता फोगाट से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कौन गुरु चाहेगा कि जिन बच्चों को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाये हैं, वो एकदम से कुश्ती ही छोड़ दें और वो भी राजनीति के लिए. बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने आगे कहा कि विनेश फोगाट एक इंटरव्यू के दौरान खुद कह रही हैं कि उनका 2032 तक का खेलने का प्लान था, लेकिन आखिर ऐसा क्या हो गया? जिससे उन्होंने सन्यास ले लिया ? देखा जाए तो इसमें कहीं ना कहीं कांग्रेस की साजिश दिख रही है. कांग्रेस ने ही विनेश पोगाट को पीछे धकेला है और उन्हों खेलने से रोका है क्योंकि 2032 तक का जिसका खेलने का प्लान था उसको आपने (कांग्रेस) सीधे टिकट देकर चुनाव लड़ा दिया.
“वजन घटाना खिलाड़ी की जिम्मेदारी”
तो वहीं इन सब के अलावा बबीता फोगाट से आगे सवाल किया जिस कि विनेश फोगाट को कुश्ती में डिसक्वालीफाई करार दिया गया क्या वो साजिश थी या खुद की कमी थी? इसपर बबीता फोगाट ने जवाब देते हुए कहा कि ये कोई साजिश का हिस्सा नहीं था. 2012 में 200 ग्राम वजन की वजह से मैं खुद डिसक्वालीफाई हो चुकी हूं, क्या इसको मैं कांग्रेस की साजिश बताऊं? वजन घटाना खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है. न की सरकार के हाथों में.

