दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का दंगल लगातार जारी हैं, आपको बता दें की पिछले 1 महीने से ज़्यादा हुए पहलवानों का धरना मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं,पहलवान अपनी पहली मांग पूरी होने के बाद भी दूसरी मांग पूरे कराने के लिए धरने पर अड़े हैं।
दरअसल पहलवानों के धरने पर हर दिन मानो राजनीती जमकर हो रही हैं और अब पहलवान भी शायद इस राजनीति को समझने लगे हैं तभी तो कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के हर सवाल का मुँह तोड़ जवाब दे रहे हैं तो वहीं अब बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर बवाल भी कट रहा है।
पहलवानों के इस धरने में कई राजनितिक पार्टियां,किसान और खाप भी अपनी रोटियां सेकने चले आये लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब स्वामी रामदेव भी इस मैदान में कूद पड़े, इतना ही नहीं स्वामी रामदेव ने केसरगंज से बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर जमकर तीखे तीर चलाए जिसे सुनकर शायद बृजभूषण सिंह की मुश्किलें और न बढ़ जाए,आईए आपको बताते की मामला आखिर हैं क्या
दरअसल यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अब अपने ही गढ़ से चुनौती मिलने लगी है आपको बता दें की योग गुरु बाबा रामदेव बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन के समर्थन में कूद पड़े हैं।
बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह पर ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमले करते हुए कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप हैं साथ ही बृजभूषण की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए इसी दौरान स्वामी ने बताया कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है इतना ही नहीं ऐसे व्यपक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।
अपने बयान में योग गुरु ने कहा की बृजभूषण सिंह हमेशा बकवास करता हैं,बाबा रामदेव ने न सिर्फ बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की, बल्कि उनके बयानों को लेकर भी बीजेपी सांसद को आड़े हाथों ले लिया और कहा की ये आदमी आये दिन मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्यद और पाप है।
रामदेव बाबा का यह बयान इसलिए भी सुर्खियों में हैं क्योंकि कुछ समय पहले जब बृजभूषण ने यह आरोप लगाया था कि रेसलर्स के पीछे कोई उद्योगपति है तो सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के नाम की काफी चर्चा हो रही थी हालंकि योग गुरु ने पहलवानों के धरने पर पहली बार कुछ कहा है, गौरतलब हैं की बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव का विवाद काफी पुराना रहा है दरअसल पिछले साल ही सांसद बृजभूषण सिंह ने पतंजलि उत्पादों पर सवाल उठाया था इतना ही नहीं रामदेव पर महार्षि पतंजलि के नाम का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाते हुए योग गुरु को आड़े हाथो ले लिया साथ ही पतंजलि की कई चीजों को नकली बताया था जिसके बाद रामदेव ने बीजेपी सांसद को कानूनी नोटिस भेजा था,और तभी से दोनों के बीच विवाद जारी है।
तो दूसरी ओर बृजभूषण भी बाज़ आने वालों में से कहां हैं बीजेपी सांसद ने पहलवानों पर एक बार फिर से आरोप का पिटारा खोल दिया हैं और ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमला किया हैं अब क्योंकि पहलवानों के इस प्रदर्शन को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिल रहा हैं तो वहीं शुक्रवार को बृजभूषण सिंह 5 जून को अयोध्या में संतों द्वारा आयोजित जन चेतना रैली के तैयारी बैठक शामिल होने के लिए बलराम पुर पहुंचे थे जहां बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होनें कहा कि पहलवान का अंदोलन अब खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है इतना ही नहीं ये लोग अब देशद्रोही की भांषा बोलने लगे हैं।
बृजभूषण सिंह ने आगे बताया की आंदोलन दिल्ली से चलकर अब पंजाब,खालिस्तान और कनाडा की तरफ बढ़ रहा है और इस आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं साथ ही बताया इस दौरान बजरंग पुनिया सिर काटने की बात कर रहे हैं, जिसे देखकर लगता हैं बजरंग अपनी नहीं किसी और की ही भाषा बोल रहे हैं और क्या इन पहलवानों का समर्थन करने वाले सर काटने का भी समर्थन करते हैं।
राजनीती के साथ साथ पहलवानों धरने प्रदर्शन का भी सियासी पारा फ़िलहाल रिकॉर्ड तोड़ने पर उतारू हो गया हैं न पहलवान चुप बैठ रहे हैं। साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदर्शनकारी नए संसद भवन तक अहिंसक मार्च निकालेंगे. पहलवानों ने कहा कि वे इस दौरान आने वाली अड़चनों के लिए तैयार हैं, भले ही इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। अब पहलवानों और बृजभूषण सिंह की इस लड़ाई में योग गुरु का एंट्री कुछ अलग ही इशारा कर रहा है। तो अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की क्या रामदेव अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने आये हैं।

