Ayodhya Ram Mandir : 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में तीन दिन का समय बचा है और देश इस समय राममय के जयकारों और भजनों से गूंज रहा है वहीं टीवी के राम, सीता और लक्षमण यानि अरूण गोविल, दीपिका चिकलिया, सुनील लहरी 22 जनवरी को फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आने वाले हैं।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दिन ‘हमारे राम आए हैं’ गाना होगा रिलीज
टीवी के राम यानि अरूण गोविल ने एक्स पर जानकारी देते हुए एक पोस्टर शेयर किया और बताया कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर सोनू निगम की आवाज में ‘हमारे राम आए हैं’ गाना रिलीज होगा गाने को कंपोज Abhishek Thakur ने किया है। गाने में राम, सीता, लक्षमण यानि अरूण गोविल, दीपिका चिकलिया, सुनील लहरी नजर आएंगे।
बता दें ये तीनों सितारे इस समय अयोध्या में हैं सोशल मीडिया पर तीनों स्टार्स की अयोध्या में एंट्री का वीडियो भी वायरल भी खूब हो रहा है वीडियो में मां सीता यानि दीपिका चिकलिया लाल साड़ी, माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं और राम-लक्षमण यानि अरूण गोविल,सुनील लहरी पीले धोती कुर्ते में नजर आए जब तीनों सितारों ने अयोध्या में एंट्री ली तो फैंस कमेंट करने लगे कि सच में राम-सीता-लक्षमण अपने घर पधार रहें हैं।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर टीवी के लक्षमण ने व्यक्त की अपनी भावनाएं
एक यूजर ने लिखा आज भी तीनों सितारों में राम, मां सीता और लक्षमण की छवि दिखाई देती है। वहीं लक्षमण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की कहा- देश में जो राममय के जयकारों की और भजनो की गूंज है बहुत ही अच्छी है और जो लोग राम को नकारते हैं उन लोगों ने कभी रामायण नहीं पढ़ी है और ना कभी राम को समझने की कोशिश की, कि प्रभु राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं, वो हमें सिखाते हैं कि हमें सम्मान के साथ कैसे जीना चाहिए।
बॉलीवुड, साउथ और टीवी के ये सितारे रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बढ़ाएंगे शोभा
अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बॉलीवुड, साउथ और टीवी के कई सितारे इस कार्यक्रम की शोभा दोगुनी करने वाले हैं। बॉलीवुड के बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, आलिया-रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली सहित कई सितारे शामिल होंगे तो वहीं साउथ इंडस्ट्री से सुपरस्टार रजनीकांत, चिंरजिवी, केजीएफ स्टार यश, धनुष, प्रभास, राम चरण जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी और 6000 दिग्गज और 4000 संत शामिल होंगे।

