भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्कम में एक बड़ा हादसा हो गया है। भारत – चीन सीमा के पास नाथू ला में बड़ा हिमस्खलन की घटना हुई है। इस घटना में 7सिक्किम के लोगों की मौत की खबरें आ रही है जबकि करीब 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
अभी तक की आई रिपोर्ट के मुताबिक यह हिमस्खलन 14वीं मील जवाहरलाल नेहरू रोड पर हुआ है। यह घटना उस वक्त हुआ, जब वहां काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। बता दें कि 70 से 80 पर्यटकों के बर्फ के नीचे दबे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
जिन लोगों को अभी तक बचाया गया है, उनमें गंभीर रूप से घायल 30 पर्यटक शामिल हैं। सोनम तेनजिंग भूटिया आईजी चेकपोस्ट के मुताबिक उन सभी को एसटीएनएम और मणिपाल में स्थानांतरित कर दिया गया है. घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे हुई है।
गौरतलब है कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुताबिक, सिक्किम में हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है।
बता दें कि अब तक बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचा लिया गया है। दरअसल, यात्रियों को पास केवल 13 मील तक के लिए ही जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक जबरदस्ती 15 मील की ओर जा रहे हैं। यही वजह है कि ज्यादातर पर्यटक फंस गए हैं।

