भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह सीरीज पर कब्ज़ा कर लेगी। भारत के लिए यह मैथ जीतना काफी महत्वपूर्ण है। अगर वह यह मैच हार जाती है तो नंबर वन का ताज भी छीन जाएगा और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुँच जाएगा। भारतीय टीम की समस्या उसका टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम बना हुआ है। फैंस को उम्मीद है कि चेपॉक स्टेडियम पर भारतीय बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर और एश्टन आगर की टीम में वापसी हुई है जबकि नाथन ऐलिस और कैमरन ग्रीन को टीम से बाहर किया गया है। भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत –
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया –
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन आगर, शॉन एबट, मिचेल स्टार्क और एडम जंपा।

