राहुल गांधी पर मुसीबतों के बादल ऐसे छाएं हैं जो शायद जल्द खत्म ना हो पाएं। साल 2019 के कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होते हैं? नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? इसी को लेकर अब वो फंस गए हैं कल सूरत के कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुना दी हालांकि उन्हें बेल भी मिल गई लेकिन उसके बाद से पार्टी में भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा और विरोध गहरा पैदा हो गया है।
वहीं आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ख़त्म कर दी गयी है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और उनको भी इसकी एक कॉपी भेज दी गयी है। वहीं कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डीपी तक चेंज कर दी है। नई डीपी में “डरो मत” लिखा हुआ है। कांग्रेस लगातार विरोध करते हुए भाजपा पर कड़े वार करते हुए विरोध कर रही है।

अब सवाल ये भी खड़ा होता कि जब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो गई है और अब वो 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे तो क्या इससे राहुल गांधी और कांग्रेस सिमट कर रह जाएगी क्योंक अभी पार्टी को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से एक संजीवनी मिल पाई थी, लेकिन सदस्यता रद्द के बाद पार्टी आने वाले समय में अपना वर्चस्व कायम रख पाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुष्टि की कि वे राहुल गांधी की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालयों में अपील करेंगे। उन्होंने एक ट्वीट में (हिंदी में) कहा, “कायर, तानाशाह भाजपा सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से बौखला गई है क्योंकि हम जेपीसी की मांग कर उनके बुरे कामों को उजागर कर रहे हैं। मोदी सरकार राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गई है। यह ईडी और पुलिस भेजती है और मामले दर्ज करती है।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया को दबाने की कोशिश हो रही है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है और वे इस स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम कहते रहते हैं कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि न्यायपालिका, ईसीआई, ईडी पर दबाव है और इन सभी का दुरुपयोग किया जाता है। सभी निर्णय प्रभाव में किए जाते हैं। इस तरह की टिप्पणियां आम हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक साहसी व्यक्ति हैं और केवल वे ही एनडीए सरकार का मुकाबला कर सकते हैं।

