अतीक अहमद जुर्म की दुनिया में एक ऐसा नाम जिसकी एक समय में तूती बोलती थी लेकिन आज अपनी जान को लेकर भीख मांग रहा है थर थर कांप रहा है। एक बार फिर माफिया को गुजरात की साबरमती जेल से मंगलवार से पुलिस प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए ला रही है। अतीक को यूपी पुलिस उसी रूट से लेकर आ रही है जिस रास्ते से उस पहले लाया जा रहा था। रात करीब जब डेढ़ बजे तो राजस्थान के बूंदी जिले में माफिया का काफिला रूका त मीडिया से अतीक ने बात की तो डर साफ उसके चेहरे पर दिखाई दिया।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया जा रहा अतीक का काफिला झांसी से बढ़ते हुए जालौन के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना होगा अतीक अहमद का काफिला। अतीक का काफिला मंगलवार की देर रात शिवपुरी में रूका तो गाड़ी रूकने के बाद अतीक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा हमारा परिवार तो पूरी तरह बर्बाद हो गया, माफियागिरी तो हमारी पहले ही खत्म हो गई थी तो हम उमेश पाल की हत्या कैसे कर सकते हैं, हम तो जेल में बंद थे।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंचने पर अतीक अहमद ने मीडिया से कहा आप लोंगो का शुक्रिया आप लोंगो की वजह से ही हिफाजत है। इसके बाद माफिया से पूछा गया कि कल तक जब आप दबंगई कर रहे थे तब तो आपको डर नहीं लगा और अब जब आप पर 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं तो अब डर क्यों रहे हो? इस सवाल पर अतीक ने अपने मुंह पर चुप्पी साध ली। बस इतना कहा कि मेरे परिवार को मिट्टी में मिला दिया अ रगड़े ही जा रहें हैं। बता दें इस बार अतीक की पेशी उमेश पाल हत्या को लेकर प्रयागराज कोर्ट में होगी।
इस बार जैसे ही अतीक की एंट्री यूपी में हुई वैसे ईडी (ED) ने माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। प्रयागराज (Prayagraaj) में ईडी ने अतीक के ठिकानों पर छापेमारी की है। प्रयागराज में अतीक और उसके आधा दर्जन से ज्यादा करीबियों के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अतीक अहमद ने अपराध से अर्जित काली कमाई से एक हजार करोड़ से ज्यादा का आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया है।

