एक बार फिर माफिया अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज के नैनी जेल लेकर आया जा रहा है। माफिया का काफिला चित्रकूट के भरतकूप टोल प्लाजा से रवाना हो गया है अब से ढाई घंटे बाद माफिया अतीक अहमद का काफिला पहुंचे का प्रयागराज शाम तक काफिला प्रयागराज की जेल पहुंच जाएगा और संभावना जताई जा रही है कि गुरूवार को डॉन अतीक को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं उमेश की मां ने एक बार फिर अतीक को प्रयागराज लाए जाने को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा माफिया का एनकाउंटर कर देना चाहिए आज उसकी वजह से मेरा परिवार घर के बाहर निकल नहीं पा रहा है।
अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस शाम करीब चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी। स्पेशल 30 पुलिस सुरक्षा में अतीक अहमद को साबरमती से प्रयागराज ले जाया जा रहा है।15 दिन के बाद फिर से प्रयागराज लाया जा रहा है। माफिया पर 100 से अधिक केस दर्ज हैं, कभी प्रयागराज में उसके नाम की तूती बोलती थी लेकिन आज सारी हेकड़ी, सारी माफियागिरी निकल गई और अपनी जान को लेकर आज अतीक थर थर कांप रहा है, भीख मांग रहा है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अतीक ने मीडिया से बातचीत की थी और चेहरे पर डर साफ दिखाई दिया था डर अपनी मौत का उसने मीडिया से कहा आप लोंगो का शुक्रिया आप लोंगो की वजह से ही हिफाजत है। इसके बाद माफिया से पूछा गया कि कल तक जब आप दबंगई कर रहे थे तब तो आपको डर नहीं लगा और अब जब आप पर 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं तो अब डर क्यों रहे हो? इस सवाल पर अतीक ने अपने मुंह पर चुप्पी साध ली। बस इतना कहा कि मेरे परिवार को मिट्टी में मिला दिया अ रगड़े ही जा रहें हैं।
अतीक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा हमारा परिवार तो पूरी तरह बर्बाद हो गया, माफियागिरी तो हमारी पहले ही खत्म हो गई थी तो हम उमेश पाल की हत्या कैसे कर सकते हैं, हम तो जेल में बंद थे।

