माफिया अतीक का काफिला आज जब शिवपुरी जिले के खराई चेकपोस्ट से होकर गुजरा तो अचानक वहां अतीक अहमद की वैन के सामने एक गाय आ गई और यह गाय अतीक अहमद की बैन से टकरा गई। जिससे गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गनीमत रही कि बैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और उसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हो गया।
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कहा कि हम कानून का पालन कर रहे हैं। न्यायपालिका के सामने हम अतीक को पेश करेंगे। कोर्ट का जो आदेश होगा, उसका पूरा पालन किया जाएगा। अनहोनी की बात नहीं है, हम लोग कानून का पालन करने वाले लोग हैं और इस मामले में भी कानून का पालन होगा अदालत के भीतर हम लोग पूरी ताकत के साथ पक्ष रखेंगे। गुंडे, अपराधियों पर जो हमारी कार्रवाई है, वह जारी रहेगी।
वहीं अतीक के यूपी में एंट्री होते ही सुर बदल गए हैं पहले साबरमती जेल से निकलते ही उसके मन में खौफ था कि उसका एनकाउंटर हो सकता है लेकिन यूपी में पहुंचते ही अतीक के सुर बदल गए हैं। अब अतीक बोल रहा है कि काहे का डर। बता दें अतीक का काफिला जालौन की सीमा में प्रवेश कर चुका है। झांसी जिले की सीमा पर बने सेमरी टोल प्लाजा को क्रॉस कर लिया है कुछ देर जालौन की सीमा में प्रवेश करेगा काफिला,।
सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस माफिया डॉन अतीक अहमद को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट होते हुऐ मऊ के रास्ते होते हुए काफिला निकलेगा प्रयागराज के लिए चित्रकूट पुलिस अलर्ट मोड पर है। शाम तक प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है। आज रात अतीक को नैली जेल में रखा जाएगा. कल प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी।

