माफिया अतीक के काफिलो को झांसी में काफी देर तक रोका गया आराम के लिए पुलिस लाइन में रोका गया था और अब पुलिस फिर से अतीक को लेकर झासी से चल दी है और अगला पड़ाव जालौन है। झांसी से जालौन की दूरी 125 किमी है, वहीं प्रयागराज के लिए करीब 400 किमी का सफर बाकी है।
उमेश पाल हत्याकांड का मास्टमाइंड अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस रविवार को साबरमती जेल से यूपी में आज सोमवार को दाखिल हुई जगह जगह पर पुलिस पैनी नजरें बनाए हुए है 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाना है। इस केस में एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला सुनाएगा। अतीक के भाई को भी बरेली की जेल से लाकर प्रयागराज में कोर्ट में पेश किया जाना है। अतीक के भाई को भी बरेली पुलिस का काफिला शाहजहांपुर पहुंचा है।
एक तरफ जहां अतीक को लेकर पुलिस यूपी के प्रयागराज लेकर आ रही तो दूसरी तरफ राजनीति में माहौल काफी गरमाया हुआ है। यूपी डिप्टी सीएम ने ट्विट करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा क्योंकि रविवार को उन्होनें पीसी में भाजपा पर निशाना साधा था कि सीएम योगी ने अपने मंत्रियो को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहें।
अब आप तो जानते ही हैं कि राजनीति में पलटवार का वॉर अखिलेश के बयान भाजपा कैसे चुप रह जाती डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विट के जरिए अखिलेश यादव को करारा जवाब दे डाला लिखा- हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक और अशरफ़ के मामले में क़ानून अपना काम कर रहा है और करेगा,सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की बयानबाज़ी का कोई औचित्य नहीं!
हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक और अशरफ़ के मामले में क़ानून अपना काम कर रहा है और करेगा,सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की बयानबाज़ी का कोई औचित्य नहीं!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 27, 2023
उन्हें अतीक अशरफ़ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें,
बार-बार पुलिस को धमकी न दें!
उन्हें अतीक अशरफ़ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें,
बार-बार पुलिस को धमकी न दें!
अतीक के भाई अशरफ को भी पुलिस प्रयागराज के लिए लेकर निकल चुकी है उसकी भी कल कोर्ट में पेशी होनी है। अतीक के एनकाउंटर होने के डर से बहन भी गुजरात से अपने भाई के काफीले के साथ चल रही है। उनके दूसरे भाई अशरफ अहमद को बरेली जेल से लाया जा रहा है, उनका भी एनकाउंटर किया जा सकता है बहन ने संभावना जताई है।

