एनकाउंटर में ढेर माफिया अतीक का बेटे असद अहमद और साथ ही गुलाम मोहम्मद के शव झांसी से प्रयागराज लाए जा रहे हैं। प्रयागराज के कसारी मसारी में शनिवार (15 अप्रैल) को दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए माफिया अतीक की अर्जी को कोर्ट में सुनवाई होनी है। बेटे के अंतिम संस्कार से पहले अतीक का बयान भी सामने आया है उसने कहा है कि वो दुनिया का सबसे बदनसीब बाप है उसके किए की सजा उसके बेटे को भुगतनी पड़ी मेरे दिल पर ये सबसे बड़ा बोझ है।
अतीक अपने बेटे की मौत से बहुत री तरह से टूट गया है। उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस ने अतीक अहमद से पहले राउंड की पूछताछ की तो माफिया कई बार फफक के रो पड़ा और उसने कहा अब तो हम मिट्टी में मिल गए हैं। सब मेरी गलती है, असद की कोई गलती नही थी। अतीक ने कहा दुनिया का सबसे बड़ा गम बुजुर्ग पिता के कंधों पर जवान बेटे का शव होता है।
वहीं असद के एनकाउंटर के बाद से ये खबरें सामने लगातार आ रहीं हैं कि शाइस्ता परवीन अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए खुद को सेरेंडर कर सकती हैं अब शनिवार को असद का शव प्रयागराज लाया जा रहा है तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाइस्ता भी कब्रिस्तान तक पहुंचने की फिराक में है। इसलिए असद को दफन किए जाने वाली जगह पर नकाब में लेडीज पुलिस को भी तैयार किया जाएगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दूसरी ओर अतीक की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं अब उसपर पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई और लश्कर से कनेक्शन को लेकर एफआईआर दर्ज हो सकती है। ईडी के छापे में करोड़ों की बेनामी संपत्तिया सामने आई थी।

