पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दोनों हलचल मची हुई हैं साथ ही सियासत भी काफी गर्म हैं,हाल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इमरान खान को कल इस्लामाबाद से गिरफ़्तार कर लिया गया अब इसी बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती का भी एक बड़ा बयान सामने आया हैं,मेहबूबा मुफ़्ती ने ट्वीट करते हुए भारतीय मीडिया और ज्यूडिशियरी पर निशाना साधा हैं साथ ही बताया की पाकिस्तान में लोकतंत्र तार तार हो गया हैं ,साथ ही मेहबूबा मुफ़्ती ने बताया की पाकिस्तान में आशा की किरण केवल एक स्वंत्र न्यायपालिका और एक मीडिया हैं जो की भारत की ज्यूडिशियरी और मीडिया से बिलकुल विपरीत हैं इतना ही नहीं मेहबूबा ने कहा की राजीनीतिक प्रतिनिधिओं को बहुत ही तुच्छ आधारों पर गिरफ्तार किया जा रहा हैं |
फारूक अब्दुल्ला क्या बोलें
अब बात अगर पकिस्तान की हो और फारूक अब्दुल्लाह कुछ न बोलें ऐसा तो हो ही नहीं सकता पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्लाह का भी इस पूरे मामले में एक बड़ा बयान सामने आया हैं या यूँ कह लो की चेतावनी दी जिसमे उन्होंने बताया की भारत के लिए स्थिर पाकिस्तान ज़रूरी हैं साथ ही बताया अस्थिर पाकिस्तान सभी मुल्कों के लिए खतरनाक हैं फारूक अब्दुल्लाह का कहना हैं की पाकिस्तान में लोकतंत्र एक बार फिर से स्थापित हो अंत में उन्होंने बताया दुर्भाग्य से आजादी के समय से ही पाकिस्तान का एक कपटी इतिहास रहा है और उनके पहले प्रधानमंत्री की भी हत्या हुई थी|
इमरान खान पर कार्यवाही
आपको बता दें की बीते दिन इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था और आज दोपहर 3 बजे तक इमरान खान को NAB कोर्ट में पेश किया जाएगा इस दौरान इस्लामाबाद पुलिस ने बताया की इमरान खान को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं ले जाया जायेगा बल्कि उसी जगह पर सुनवाई होगी जंहा पर इमरान खान को रखा गया हैं |

