दिल्ली सरकार में इस बार एक ऐसा खेला हुआ है जिससे चारों तरफ एक बार फिर से हड़कंप मच गया गया है। आपने कभी सोचा है आखिर अरविंद केजरिवाल इतना परेशान क्यों चल रहे हैं और देश भर के नेताओं को क्यों अपने समर्थन में लाने में जुटे हैं आखिर वो क्या वजह कि जिसे वो कभी गालियां देते थे और भ्रष्टाचारी कहते थे आज वो उन से ही मदद की गुहार लगा रहे हैं।
बता दें कि केजरीवाल ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्यों कि इस बार मामला थोड़ा नहीं काफी गंभीर है आपको बता दें कि जो आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाए जा रहे हैं अगर वो सच साबित होते हैं तो अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलना भी मुश्किल हो जाएगा दरसल दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगातार आरोप लगाए जाए रहे हैं। कभी शीश महल पर खुलासा हुआ तो कभी शराब घोटाले का आरोप लगा और अब बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को लेकर एक और बड़ा खुलासा कर दिया है।
बता दें कि दिल्ली बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ती फाइल चुराता हुआ नजर आ रहा है। अब इस वीडियो को लेकर जो दावा किया जा रहा है अगर वो सच है तो फिर लोकतंत्र के लिए केजरीवाल कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। उससे पहले जरा आप भी देखिए ये वीडियो बता दें कि ये वीडियो है दिल्ली सचिवालय का वीडियो में आप देख सकते हैं तीन लोग सचिवालय कार्यलय से फाइल ले जाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए बीजेपी ने ये आरोप लगाए हैं कि विजलेंस अधिकारी YVVJ राज शेखर से काम छिन्ने के बाद उनके कैबिन से फाइलें चोरी की गई हैं।
वहीं दिल्ली भाजपा ने भी इस पूरे मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि दिल्ली सचिवालय से तीन लोगों ने ये फाइलें चोरी की हैं इसके अलावा आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुरी का भी इस मामले पर एक बयान आया है उन्होंने ने ये बताया है कि ये वो फाइलें हैं जो दिल्ली सरकार से जुड़े घोटालों से संबधित हैं जिनकी जांच विशेष सचिव राज शेखर कर रहे थे इसके अलावा बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस वीडियो को देख जनता समझ सकती हैं कि कैसे कट्टर ईमानदार सरकार अपने आप को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए इस तरह की चाल चल रही है।
बीजेपी का कहना की घोटालों की जांच कर रहे अधिकारियों पर शिकंजा कसना, उनको धमकी देना और अब इस तरह से फाइलें चुराना.. ये सब किस लोकतंत्र का हिस्सा है इसका जवाब केजरीवाल को देना चाहिए। इसके अलावा बीजेपी का ये भी कहना कि जो केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटा रहे हैं.. और केंद्र सरकार के कदम को असंवैधानिक बता रहे हैं वो ब अपने उपर लग रहे आरोपों पर बोलने से भी बच रहे हैं। तो वहीं आपको बता दें कि राम वीर सिंह बिधुरी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सारी चीजें मीडिया के सामने रखदी हैं सुनिए आप भी राम वीर सिंह ने इस मामले में और क्या कुछ कहा
बता दें कि अगर बीजेपी द्वारा शेयर की गई ये वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सच साबित हुए तो आने वाले समय में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।

