Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. शराब नीति मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है. ईडी ने पहले सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन सीएम केजरीवाल ने इसका जवाब नहीं दिया था. आज ईडी की टीम 10वां समन लेकर सीएम केजरीवाल के घर पहुंची.
कितना बड़ा है सीएम केजरीवाल का परिवार ?
अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल, उनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल और उनकी माता का नाम गीता देवी है। सीएम केजरीवाल के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम पुलकित है और एक बेटी जिसका नाम हर्षिका है। बता दें कि सीएम केजरीवाल वर्तमान में नई दिल्ली सीट से विधानसभा सदस्य हैं।
कितने पढ़े-लिखे हैं सीएम केजरीवाल ?
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वह शुरुआत में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल हुए। 2006 में उन्होंने आयकर विभाग से संयुक्त आयुक्त पद से इस्तीफा दे दिया। उनका एक छोटा सा परिवार है; उनके घर में उनके माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल एक पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं।
दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री हैं। वह फरवरी 2015 से दिल्ली का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले वह दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे थे। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल 49 दिनों तक चला था।
2015 के दिल्ली विधान सभा चुनावों में, उनकी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें हासिल करके अभूतपूर्व बहुमत हासिल किया। 2006 में सीएम केजरीवाल को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

