Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार (21 मार्च) को गिरफ्तार किया गया था। वह पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है. दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है और ऐसे में उपराज्यपाल की भूमिका अहम हो जाती है।
कानून के मुताबिक, उपराज्यपाल (एलजी) के पास संवैधानिक मशीनरी के खराब होने या संवैधानिक व्यवस्था की विफलता का हवाला देकर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने का अधिकार है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 239 एबी के तहत यह शक्ति एलजी में निहित है। आइये जानते हैं कि कब, किन राज्यों और किन मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया:
प्रधानमंत्री | कितनी बार देश में लगाया गया राष्ट्रपति शासन |
नरेंद्र मोदी | 8 |
मनमोहन सिंह | 10 |
पी.वी. नरसिंहा राव | 11 |
राजीव गांधी | 6 |
इंदिरा गांधी | 48 |
जवाहरलाल नेहरू | 7 |
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | लागू राष्ट्रपति शासन की तारीख | हटाने की तारीख |
महाराष्ट्र | 28 सितंबर, 2014 | 31 अक्टूबर, 2014 |
अरुणाचल प्रदेश | 26 जनवरी, 2016 | 19 फरवरी, 2016 |
उत्तराखंड | 27 मार्च, 2016 | 11 मई, 2016 |
महाराष्ट्र | 12 नवंबर, 2016 | 23 नवंबर, 2019 |
जम्मू और कश्मीर | 9 जनवरी, 2016 | 1 मार्च, 2015 |
जम्मू और कश्मीर | 8 जनवरी, 2016 | 4 अप्रैल, 2016 |
जम्मू और कश्मीर | 19 फरवरी, 2018 | 31 अक्टूबर, 2019 |
पुडुचेरी | 23 फरवरी, 2021 | 5 मई, 2021 |
दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पहले मनीष सिसौदिया और आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल जेल में हैं। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन भी सलाखों के पीछे हैं.
ये भी पढ़ें..
Noida: नोएडा कोर्ट से एल्विश यादव को दी गई जमानत, 5 दिन बाद जेल से होगी रिहाई
इस बात को लेकर अटकलें चल रही हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो दिल्ली की जिम्मेदारी कौन लेगा। आतिशी, सौरभ भारद्वाज और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल जैसे नामों पर चर्चा हो रही है. इसके अलावा, AAP संयोजक पद के लिए आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सुनीता केजरीवाल जैसे नाम सामने आए हैं।