Arvind Kejriwal Arrest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. केजरीवाल ने पीएमएलए कोर्ट द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश को चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तत्काल रिहाई के हकदार हैं। चीफ जस्टिस से रविवार (24 मार्च) तक तत्काल सुनवाई की मांग की गई है.
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका दायर
इससे पहले शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी (Arvind Kejriwal Arrest) के बाद सुरजीत सिंह यादव ने 22 मार्च को जनहित याचिका दायर कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध किया था. जनहित याचिका में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के मुख्य सचिव से उस अधिकार पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया गया है जिसके तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर हैं। याचिकाकर्ता ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का भी अनुरोध किया है.
21 मार्च को गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार (Arvind Kejriwal Arrest) कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार (22 मार्च) को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

