जम्मू कश्मीर के किशतवाड़ इलाके में भारतीय सेना का हेलीकॉपटर क्रैश हो गया हैं सूत्रों की माने तो इस हेलीकॉप्टर में 3 जवान मौजूद थे,वारदात की बात पता चलते ही रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया और साथ ही बचाव अभियान जारी हैं |
क्या हैं पूरा मामला
किश्तवाड़ जिले के मारवाह इलाके में गुरुवार सुबह सेना का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया। आपको बता दें की हादसे से जुड़ा एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पास कुछ लोग जमा है। साथ ही भारतीय सेना की ओर से दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर किश्तवाड़ जिले में क्रैश हुआ है, जोकि चिनाब नदी में गिर गया,
भारतीय सेना ने क्या कहा
इस हेलीकाप्टर में 2 पायलट और एक कमांडिंग अफसर मौजूद थे हालांकि राहत की बात ये हैं की इस हादसे में कमांडिंग अफसर पूरी तरह से सुरक्षित हैं जबकि पायलट को हल्की चोटें आयी हैं |
किस वजह से हेलीकाप्टर क्रैश हुआ
भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर आखिर क्रैश कैसे हुआ, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि बताया जा रहा है कि इसके पीछे की एक वजह मौसम हो सकता है,हालांकि अब तक सेना की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं|गौरतलब है कि 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई थी । इस मामले में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

