16 मई से शुरू हुए दुनिया में मशहूर Cannes Film Festival में बॉलीवुड से लगाकर हॉलीवुड तक के सितारे अपने अलग अलग लुक से छाकर तारीफें बटोर रहें हैं तो कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने लुक को लेकर ट्रोल भी हो रहें हैं। पहले मिस वर्ल्ड Aishwarya Rai अपने कान्स लुक को लेकर ट्रोल हुईं थी अब अनुष्का शर्मा के कान्स लुक को लेकर फैंस ने उनको जमकर ट्रोल किया है।
Cannes में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा
Cannes के रेड कार्पेट पर अनुष्का भी अपने लुक से जलवा बिखरने पहुंची लेकिन जलवे की जगह वो फैंस द्वारा ट्रोल हो गईं। पिंक टॉप बैक साइड में लंबा से फेरीटेल और ब्लैक बॉटम और इसी कलर की हील्स पेयर की थीं। अनुष्का का पिंक टॉप सॉटन कपड़े का था और ऑफ शोल्डर था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लो पोनीटेल और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। कई यूजर्स ने अनुष्का के लुक की तुलना लैंप से कर डाली तो वहीं कुछ यूजर्स ने ट्रोल कर लिखा कहां से लाते हैं ये लोग ऐसे कपड़े।
खैर ये बात तो हुई अनुष्का के लुक ट्रोलिंग की लेकिन ट्विटर पर वो अपने पति विराट की जीत रिएक्शन की एक्टिंग को लेकर ट्रेंड कर रहीं हैं। आईपीएल सीजन के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बैंगलोर में एक इवेंट में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों ने वहां पर जमकर एक-दूसरे का मजाक उड़ाने के साथ काफी मस्ती भी की। इस इवेंट में जब अनुष्का को कोहली की स्लेजिंग करने का टास्क दिया गया तो उन्होंने इसे पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
अनुष्का ने कोहली जो बल्लेबाजी करने की एक्टिंग करते वीडियो में दिखाई दिए। उनको विकेट के पीछे से स्लेज करते हुए कहा कि चलो-चलो विराट आज 24 अप्रैल है, आज तो रन बना लो। इतना बोलने के साथ ही अनुष्का विराट को पीछे से गले लगा लेती हैं।
विराट ने भी अनुष्का के स्लेज का दिया जबरदस्त जवाब
कोहली ने अनुष्का को जवाब देते हुए कहा कि अबे जितने तुम्हारी टीम ने जून-जुलाई में रन नहीं बनाए होंगे उतने मैच हैं मेरे। अब आप तो जानते हैं कि विराट जिस मैच में हो और उनकी एनर्जी देखने को ना मिले ऐसा हो ही नहीं सकता। जैसे ही किंग कोहली के हाथो कोई विकेट लगता है उनका उत्साह देखने लायक होता है।
इवेंट में अनुष्का को उनके सेलिब्रेशन की नकल करने का भी टास्क मिला, जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री ने अच्छे से करके दिखाया और फैंस ने तालियां बजाते हुए इसकी खूब तारीफ की।

