बरेली शहर की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका को लव जिहाद में फंसाकर मुस्लिम युवक ने पहले दोस्ती की, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
आरोपी अपने नाम और धर्म की पहचान छिपाने के लिए हाथ में कलावा बांधकर माथे पर तिलक लगाता था। आरोपी आबिद के परिवार ने बंधक बनाकर पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन कराया, उसके बाद आबिद के साथ निकाह पढ़ाया।
पीड़िता ने अब बरेली के सुभाषनगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
ब्यूटी पार्लर चलाती थी महिला
30 साल की महिला बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला बरेली शहर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि मल्हपुर गांव निवासी एक युवक 2018 में ब्यूटी पार्लर के पास आता जाता था। युवक हाथ में कलावा बांधता और माथे पर तिलक लगाता था। जिसने पहले अपना नाम अंकित बताया था। युवक ने अपनी मीठी बातों में लेकर दोस्ती कर ली। यह युवक ट्रक चलाने का काम करता। दिसंबर 2018 में युवक मुझे ले गया और जबरन मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब युवक ने बताया कि मेरा नाम आबिद है, और मैं मुस्लिम हूं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक अपने घर पर ले गया,जहां पता चला कि यह मुस्लिम है।वहां युवक की मां, बहन और परिवार के अन्य लोगों ने एक कमरे में कैद कर रखा। मोबाइल भी नहीं दिया जाता। जिसके बाद आबिद जबरन रेप करने लगा। पूरे परिवार ने बंधक बनाकर रखा। मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगा। मैने कई बार आरोपियों के चंगुल से छूटने की कोशिश की,लेकिन मैं निकल नहीं सकी। पूरा परिवार मुझ पर नजर रखता था।
पूरे परिवार ने कराया धर्म परिवर्तन
20 मई 2023 को मैं आरोपियों के चंगुल से छूटकर निकली। जिसके बाद बरेली में एसएसपी को शिकायत की। सुभाषनगर पुलिस ने बताया कि 22 मई को थाने में पीड़िता की तहरीर पर आबिद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

