जबसे ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क बने है तब से ट्वीटर पर लगातार कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि पहले ट्विटर अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन ट्वीटर के नए बॉस मस्क ने सभी ट्विटर उपयोगकर्ताओं से सब्सक्रिप्शन लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो यूजर सब्सक्रिप्शन नहीं लेगा उसकी ब्लू टिक हटा दी जाएगी।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल से अनसब्सक्राइब्ड ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक हटा दिया गया था। ब्लू टिक खोने वालों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ब्लू टिक के गायब होने के बाद उन्होंने मस्क को लेकर ट्वीट किया था जो काफी वायरल हुआ था। अब ब्लू टिक वापस मिलने के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।
बिग बी ने आज फिर ट्वीट करते हुए लिखा, आह, ट्विटर! मैंने ब्लू टिक का भुगतान किया और अब आप कह रहे हैं कि जिनके 10 लाख फॉलोअर्स हैं उन्हें ब्लू टिक फ्री में मिलेगा। मेरे अब 48.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं? खेल खतम, पैसा हजम? अब बिग बी का ट्वीट काफी चर्चा में है।

