केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिन्दवाड़ा में महाविजय का उद्घोष किया। उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मित्रों इस बार सातों विधानसभा और लोकसभा में भाजपा को विजय दिलाएं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि विजय के संकल्प की मुट्ठी भिचिये प्रचंड आवाज में कहे भारत माता की जय। उन्होंने आँचलकुण्ड के दादाजी को प्रणाम किया और जल जंगल जमीन के लिए लड़ने वाले बदलभोई को प्रणाम किया।
शाह ने कहा कि छिन्दवाड़ा ने असहयोग आंदोलन जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन, धनोरा का पराक्रम क़ई आंदोलनों से आजादी की लड़ाई लड़ी है सभी को प्रणाम। उन्होंने कहा कि आपने 2014 में दो तिहाई बहुमत से मोदी जी को जिताया। गरीबों को शौचालय, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, कोरोना के टीके जनता को मुफ्त में लगाए।कमलनाथ ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया। कन्हान काम्प्लेक्स में एडवांस पेमेंट देकर भ्रष्टाचार को ओर बढ़ाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की जनहितकारी योजनाओं को बंद किया। सम्बल योजना तीर्थदर्शन योजना बंद की। शक्कर कारखाना नहीं खोला। कोयला खदान नहीं खोला, माचिस का कारखाना नहीं खोला, पेंच थर्मल पावर नहीं बनाया। जितने वायदे किये पूरे नहीं किये।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने माचागोरा डैम बनाया। अस्पताल के लिए 800 करोड़ दिया। नेशनल हाइवे, छिन्दवाड़ा से नागपुर छिन्दवाड़ा से मंडला रेल लाइन शुरू की जा रही है। भाजपा ने धारा 370 हटाया। काँग्रेस आजादी से अब तक धारा 370 को लटकाती थी। पाकिस्तान से आज हम आतंकवाद का सफाया कर रहे हैं। वामपंथी उग्रवाद को लगभग समाप्त किया। हमने देश को समृद्ध बनाया। पेसा कानून हमने बनाया। शाह ने जनता से आह्वान किया कि सातों विधानसभा और लोकसभा जिताना है। मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाना है। भारत माता की जय के नारे लगवाये और संकल्प दिलाया।

