कानपुर में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया और एक दिन मौका देखकर दोनों घर से एक साथ फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश नाम का व्यक्ति अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था। उसे चकेरी में एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों मिलते जुलते भी थे लेकिन धीरे-धीरे लड़की अपने प्रेमी के पिता यानी कमलेश से प्यार करने लगी। इस बारे में प्रेमी को कुछ पता नहीं चला। लड़की मार्च 2022 में कमलेश यानी अपने प्रेमी के पिता के साथ घर से फरार हो गई ।
गौरतलब है कि कमलेश का बेटा यानी लड़की का प्रेमी घर पर ही था इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था कि आखिर लड़की गई कहां ? पुलिस जाँच जारी रखी आखिरकार पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद किया।
बेटे को थी पिता की करतूत की जानकारी
बता दें कि एसआई लखनी सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था। जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया।
वही एसएचओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपनी पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी लेकिन शर्म के मारे वह बता नहीं रहा था। पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआई रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ रहने की बात कर रही है। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं ऐसे में उसके बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

