माफिया अतीक और अशरफ की 15 अप्रैल को रात 10 बजे शूटर लवलेश, सनी, और अरूण मौर्य ने हत्या कर दी थी तब से तीनों न्यायिक अभिरक्षा के तहत प्रतापगढ़ जेल में बन्द हैं।
तीनों शूटरों का होगा नार्को टेस्ट
माफिया अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरपियों का अब नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। अतीक-अशरफ हत्याकांड जांच के लिए गठित एसआईटी तीनों शूटर्स का लाई डिटेक्टर टेस्ट और नार्को टेस्ट करवाएगी। एसआईटी ने शूटर्स से कई सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
लाई डिटेक्टर टेस्ट से जिन सवालों का अभी तक एसआईटी का जवाब नहीं मिला है उन सवालों का जवाब मिलने की उम्मीद है। वहीं अब इस मामले की जांच एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। शूटरों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला की सनी सिंह को दिल्ली के गैंगस्टर गोगी ने तुर्की की जिगाना पिस्टल रखने के लिए दी थी।

