अलीगढ़: 3 दिन पहले 14 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है पुलिस ने डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकलवा कर पीएम हाउस के लिए भेजा, परिजनों ने कहा गांव वालों के बहकावे आकर दफना दिया था शव, पुलिस जांच में जुटी, थाना इगलास क्षेत्र के गांव तुरीबबली की घटना है।
जानकारी देते हुए मृतक किशोरी के भाई ने बताया कि मैं बिहार के गया जिले में काम करता हूं और वही रहता हूं, मुझे सूचना मिली थी कि मेरी बहन की मृत्यु हो गई है, घटना की जानकारी होने पर मैं बिहार से अलीगढ़ के लिए आया तो मुझे 2 दिन लगे है, मैनें अपने घरवालों से मना किया था कि ज़ब तक में न आ जाऊं शव को दफ़न का करें, लेकिन ग्रामीणों द्वारा दबाव के चलते मेरे परिवारी जनों ने बहन के शव को दफन करा दिया था, घटना वाले दिन मेरी बहन अपनी छोटी बहन के साथ नीचे घर में अकेले सो रही थी और बाकी सब लोग छत पर सो रहे थे हमें आशंका है कि हमारी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है, हमने डीएम साहब को एक पत्र लिखा था जिसमें हम ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की मांग की थी, और आज डीएम साहब के आदेश पर हमारी बहन के शव को कब्र से निकाला गया है और अब उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वरिष्ठ समाजसेवी मोनिका थापर ने बताया अलीगढ़ जिले में इगलास विधानसभा हैं जहां पर तूरी गाँव हैं। एक बच्ची संदिग्ध हालत में पाई गई, इस को लेकर पुलिस प्रशासन से बात की, बच्ची के फैमिली वालों से भी बात की, उस बच्ची को गांव वालों ने डर की वजह से दफना दिया था. इस केस में पुलिस ने हमारा साथ दिया, डीएम साहब के आदेशानुसार आज उस बच्ची के शव को कब्र से निकाला गया और यहां पर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, उस बच्ची की हालत ऐसी थी आप और हम सोच भी नहीं सकते, तीन बार उसका कफन चेंज किया गया, लेकिन उसकी ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। उस टाइम पर परिजनों को समझ नहीं आया कि उन्हें लगा कि इस ने फांसी लगा ली है, लेकिन जिन लोगों ने उसको दफनाया था उन लोगों ने उसके परिजनों को बताया कि उसकी हालत यह थी, तो हम लोगों को लगा दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम लाया गया है पोस्टमार्टम होने वाला है।

