अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां 13 वर्षीय नाबालिक बच्चे को नंगा करके गले में जूता डाल कर गांव में घुमाया, इतना ही नहीं बच्चे के गुप्तांगों में लोहे की कील भी डाली गई और आप इस बात को सुनकर और भी ज्यादा हैरा हो जाएंगे कि ये सब करने वाली एक महिला थी।
एक नाबालिक 13 वर्षीय बच्चे को गांव में महिला ने नंगा करके घुमाया, बच्चे के गले में जूतों की माला भी डाली गई है, इतना ही नहीं बच्चे के गुप्तांगों में लोहे की कील डाली गई है, घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में बच्चे के साथ दरिंदगी करते हुए लोग नजर आ रहे हैं वायरल वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है, महिला का आरोप था कि 13 वर्षीय बच्चे ने मेरे साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है, एक्शन में आई पुलिस ने महिला के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, आनन-फानन में हरकत में आई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, बता दें ये सारी घटना अलीगढ़ के इगलास थाना इलाके के कस्बे की घटना है।
पीड़ित बच्चे की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरा 13 वर्षीय बच्चा रिश्ते की बुआ के यहां टीवी देखने के लिए गया हुआ था, टीवी देखते ही देखते वह सो गया,उसके बाद मेरे बच्चे को घर से बुलाकर वह लोग ले गए और गले में जूतों की माला डालकर मुंह काला करने के बाद गांव में नंगा घुमाया है, मेरे बच्चे के साथ जो भी हुआ है मुझे इंसाफ मिलना चाहिए, इस महिला को दंड मिलना चाहिए, मैं हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं, इनके घर पर मेरा बच्चा टीवी देखते देखते सो गया था और यह मेरे बच्चे पर इल्जाम लगाने लगे थे, शिकायत के बाद थाने वालों ने मेरी मदद की डॉक्टरी परीक्षण भी कराया मेरे बच्चे का और महिला का, आरोपी राम श्री महिला द्वारा मेरे बच्चे पर गलत तरीके से आरोप लगाया था,मेरे बच्चे को बहुत ज्यादा बेइज्जत किया है।
पीड़ित बच्चे की मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इगलास थाना इलाके के हावड़ा मोहल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, वायरल वीडियो के आधार पर बच्चे की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस अग्रिम जांच में जुटी हुई है।

