Akhilesh Yadav’s Noida Visit : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को नोएडा दौरे पर रहे। जहां सबसे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जोरदार स्वागत किया।
सपा सुप्रीमो ने श्रद्धांजलि अर्पित की
आगमन के बाद अपने काफिले से सेक्टर 37 में पूर्व कुलपति स्वर्गीय सत्या मित्र दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से संवेदना प्रकट की। इसके बाद काफिले के साथ सेक्टर 72 के गांव सर्फाबाद किशन सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नोएडा की राजनीति पर हई चर्चा
इसके बाद सेक्टर 72 के ग्राम सर्फाबाद में ही पिंटू यादव के घर पहुंचे इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नोएडा महानगर उपाध्यक्ष शिवराम यादव व आदि कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मुलायम सिंह यादव की श्रद्धा छायाचित्र भेट की। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर की राजनीति पर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट बदलने की तारीख बढ़ी, अब सिर्फ इन जगहों पर बदले जा सकेंगे नोट
दो से ढाई घंटों का रहा दौरा
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नोएडा के दौरे पर लगभग दो से ढाई घंटे तक रहे। इस दौरान तरह-तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नोएडा से निकले। इस मौके पर नोएडा के समाजवादी पार्टी के काफी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

