यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए है। प्रत्याशी हर वो उपाय अपना रहे है जिससे वह चुनाव जीत सके। अब ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे प्रत्याशी मतदाताओं को वोट के बदले नोट देते दिख रहे है। बता दें कि यह दावा किया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में जो व्यक्ति, जो उम्मीदवार लोगों को पैसा बाँट रहा है वह भाजपा प्रत्याशी मुन्नेद्र यादव है। इसे फिरोजाबाद का बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए निर्वाचन आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा पूरे उप्र में धनबल का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना चाहती है। फ़ीरोज़ाबाद के वार्ड नंबर 25 के भाजपा प्रत्याशी सरेआम पैसे बाँट रहे हैं। चुनाव आयोग और सक्षम अधिकारी तुरंत इस वीडियो का संज्ञान लें और तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें।

