उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में सभी राजनीतिक पार्टियों ने दमखम लगा दिया है जहां भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव की कमान अपने हाथों में ली है वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस निकाय चुनाव में कमान खुद अपने हाथों में ले लिया है।
सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा है और गोरखपुर की जनता को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने निषाद समाज की बहू को उतारने का काम किया है।
यह वही गोरखपुर की धरती है जहां पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने एक निषाद के बेटे को सांसद बना कर के देश की सदन में भेजने का काम किया था उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्षद प्रत्याशी या महापौर के प्रत्याशी को जीता कर नगर निगम के सदन में भेजने का काम करे।
अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां तक तोड़ डाली जी हां गोरखपुर पहुंचे अखिलेश यादव का जनसभा कार्यक्रम नंदा नगर में लगा था जहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं की भीड़ देखने को मिली थी अखिलेश यादव को देखने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को तोड़ डाली लेकिन फिर भी अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं हो पाई।

