एक और कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर के जोरो शोरों से तैयारियों का बिगुल बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोरो शोरो से चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे है। लेकिन इस बीच काफी आरोप प्रत्यारोप भी सामने आ रहें है। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर कई मुद्दों को लेकर हमला किया है।
प्रधानमंत्री के केरल पिक्चर को लेकर के ओवेसी ने उन्हें निशाने पर घेरा है। उनका कहना है कि एक तरफ जम्मू-कश्मीर में आतंकी जवानों को मार रहे हैं, तो दूसरी ओर मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री से ये निवेदन करना चाह रहे हैं कि कर्नाटक का चुनाव जरूर है लेकिन पाकिस्तान के आतंकवादी आकर हमारे पांच सिपाहियों की जान ले लेते हैं। मणिपुर जल रहा है. और लोग भी अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री उस गंदी पिक्चर (द केरल स्टोरी) का प्रचार वहां चुनाव में कर रहे हैं।
फिल्मों को लेकर के विवाद बड़ रहा है। जहां पक्ष और विपक्ष आपस में लड़ते हुए नजर आ रहें है। द केरल मूवी वाले पीएम के बयान पर ओवेसी ने उनपर निशाना साधा और कहा कि वो एक झूठी फिल्म है. हमारा बुर्का दिखाकर सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नफरत फैला रहे हैं. पीएम सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं. वो हमें कौन सी सजा देना चाह रहे हैं.” उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण मत दीजिए और पाकिस्तान को रोको कि वो आकर हमारे सैनिकों को न मार पाए. असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद पर सिर्फ चुनावी भाषण देते हैं लेकिन हमारे सैनिक जब मरते हैं तो चुप रहते हैं।

