दिल्ली में हुए शराब घोटाले मामले में पहले ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं और अब सीएम केजरीवाल के ऊपर भी शराब घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रविवार 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे बुलाया है और उनसे सीबीआई शराब नीति मामले में पूछताछ करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सीबीआई के सामने रविवार को पेश होंगे।
अब आप तो अच्छे से जानते हैं कि राजनीति में कोई बवाल ना हो ऐसा हो सकता है। आप पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ”मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने बीजेपी वालों की नींद उड़ा रखी है। दिन रात उनके सपनों में बस केजरीवाल आते हैं और उन्हें नींद में डराते हैं। CBI का ये समन बीजेपी का ‘केजरीवाल फोबिया‘ दर्शाता है। नहीं डरते हम तुम्हारी CBI-ED से…”
मुख्यमंत्री @arvindkejriwal जी ने बीजेपी वालों की नींद उड़ा रखी है। दिन रात उनके सपनों में बस केजरीवाल आते हैं और उन्हें नींद में डराते हैं। CBI का ये summon बीजेपी का ‘केजरीवाल फोबिया‘ दर्शाता है। नहीं डरते हम तुम्हारी CBI-ED से…
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 14, 2023
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री के दोस्त उनकी कंपनी में मोदी का पैसा है। उसी दिन कह दिया था कि अब अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का होगा। सिंह ने कहा कि इस तरह परेशान करने से हमारे नेता केजरीवाल की आवाज रुकने वाली नहीं है। देश के एक- एक घर में आवाज यह पहुंचेंगी।
ये @ArvindKejriwal हैं
— AAP (@AamAadmiParty) April 14, 2023
जिसने देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी का मॉडल दिया
Income Tax Commissioner की नौकरी त्याग कर भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़े
आपके Notice से भ्रष्टाचार के खिलाफ़ उनकी लड़ाई रुकने वाली नहीं है
आपका लाखों ₹ का घोटाला तो घर-घर जाकर रहेगा।
—@SanjayAzadSln pic.twitter.com/zjEw4galDl
शुक्रवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर जुबानी हमला करते हुए कहा ”कई राष्ट्रविरोधी ताकते हैं जो देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है। वो नहीं चाहता है कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। गरीब का बच्चा पढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा लेकिन वो लोग नहीं चाहते हैं कि देश आगे बढ़े। वो कौन लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे? उन सारे लोगों ने मिलकर मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया।”
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं। इतिहास गवाह है कि जिस व्यवक्ति ने शिक्षा का प्रसार करने की कोशिश की है, इतिहास में तानाशाह ने उसे उठाकर जेल भेज दिया।” वहीं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए उन्होनें केंद्र की सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों को निशाने पर लेते हुए पूछा है कि आखिर दिल्ली के सीएम को क्यों बुलाया गया है?
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सीएम के घर ऐसा क्या मिला जो उन्हें CBI ने बुलाया है? सीबीआई AAP पर एक भी रूपये का घोटाला अब तक साबित नहीं कर पाई है। आप के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप अभी तक साबित नहीं हो पाया है। बीजेपी या पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल इसलिए बुला रही है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल को डराना चाहते है, उन्हें रोकने की कोशिश करना चाहते है।
जब केजरीवाल जी, मोदी जी के भ्रष्टाचार का ख़ुलासा करते हैं कि-
— AAP (@AamAadmiParty) April 15, 2023
▪️2014 में मोदी जी PM बनने के बाद मित्र की Net Worth 60k Cr से 11 Lakh Crore हुई
▪️फ़र्ज़ी कंपनियों से मित्र की Co. में लगे कालेधन की जांच क्यों नहीं होती?
तब Modi जी, Kejriwal जी को चुप कराना चाहते हैं
–@AtishiAAP pic.twitter.com/LKUgrqzo62
ये इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही एक आवाज ऐसी हैं, जो मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे है। सीएम केजरीवाल को ये लोग ना तो डरा सकते हैं और ना ही रोक पाएंगे। आतिशी पीसी के दौरान लगातार भाजपा पर तीखे शब्दों के प्रहार करते रहीं और कहा कि देश की जनता आज परेशान है। आम आदमी मंहगाई की मार झेलने के लिए मजबूर है। देश की जनता गरीब होती जा रही है, पीएम नरेंद्र मोदी जी के दोस्त अमीर होते जा रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल जी की गलती यही है कि वो इन्हीं मसलों पर सवाल उठा रहे है। वह, पीएम मोदी जी के दोस्तों को लेकर खुलासा कर रहे है। यही वजह है कि मोदी जी अरविंद केजरीवाल को इस तरह चुप करवाना चाहते है। ये सब इसीलिए किया जा रहा है कि AAP मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठा सके, लेकिन आप डरने वाली पार्टी नहीं है। हम लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
अब सवाल ये उठता है कि क्या सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया के बाद क्या सीएम केजरीवाल के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। ये केवल सूत्रों की कहीं बातें हैं क्योंकि सियासत में कब क्या हो जाए पता नहीं लगता है। सियासत में कब तूफान भूचाल आ जाए कोई नहीं बता सकता है।

