AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के आवास पर सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंच गई और छापेमारी कर रही है (ED Raid on Sanjay Singh Home) ये पहली बार नहीं जब संजय सिंह के घर पर छापेमारी पड़ी हो इससे पहले मई में ED ने छापेमारी की थी साथ ही उनके सहयोगियों के घर और दफ्तर पर भी तलाशी की गई थी।
बता दें AAP के पहले से दो लोग मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन जेल में हैं हालांकि, अभी वे बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं और अब तीसरा नंबर संजय सिंह का लग रहा है। वहीं संजय सिंह हमेशा ED और CBI को घेरते रहें हैं कि केंद्र सरकार हमेशा जांच एजेंसियों के द्वारा विपक्ष के नेताओं को डराने का काम और जेल में डालने का काम करती है।
शराब नीति घोटाले में ईडी आप सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी कर रही है। वहीं ईडी चार्जशीट के जरिए पहले ही क्लियर कर चुकी है कि कि शराब घोटाले मामले में तीन जगह चार्जशीट में उनका नाम है। वहीं AAP हमेशा से कहती आई है कि उन्होनें कोई घोटाला नहीं किया है और केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी को जांच में फंसाने की कोशिश की जाती रही है।
बीजेपी करेगी सीएम केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
संजय सिंह को मंगलवार रात को ताईवान जाना था वहां महिला सशक्तिकरण पर उन्हें आज एक कार्यक्रम में बोलना था लेकिन उन्हें इस यात्रा के लिए ‘पॉलिटिकल क्लीयरेंस’ नहीं दिया गया इस वजह से बीती रात आखिरी मौके पर ताइवान नहीं जा पाए संजय सिंह। वहीं दिल्ली ITO चौराहे पर बीजेपी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ होर्डिंग लगाए हैं और बीजेपी केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा द्वारा पोस्टरों में लिखा है शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के साथी बने सरकारी गवाह केजरीवाल इस्तीफा दो।

संजय सिंह के घर पर छापेमारी को लेकर पूरा विपक्ष सरकार पर साध रहा निशाना
आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि पहले भी कुछ नहीं मिला था ED को और अब भी कुछ नहीं मिलेगा संजय सिंह हमेशा मोदी और अडानी का मुद्दा उठाते आए हैं इसलिए सरकार हमेशा आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर ईडी और सीबीआई की एंजसियों को भेजकर डराती है। मंगलवार को कुछ पत्रकारों के यहां रेड पड़ी और आज संजय सिंह के यहां छापेमारी के लिए ईडी को भेज दिया। वहीं शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय सिंह के घर छापेमारी को लेकर कड़ी निंदा करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

