ISRO Aditya-L1 News : आदित्य एल-1 ने सफल लॉन्च के बाद अब पृथ्वी पर तस्वीरें भेजना शुरू कर दी है। इससे पहले चंद्रयान के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चांद के सतह की कई तस्वीरें और वीडियो साझा की थी। अब सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आदित्य- एल 1 भी लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की तरह चांद के साथ पृथ्वी की तस्वीरें भेज रहा है।
इसरो ने X पर शेयर किया वीडियो
इसरो के आधिकारिक X एकाउंट पर एक वीडियो साझा की गई है, पृथ्वी और चांद के बीच एल-1 बिंदु के लिए निर्धारित आदित्य एल-1 ने एक सेल्फी और चांद और पृथ्वी की तस्वीरें ली है। इसरो द्वारा जारी तस्वीरों में VELC (विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ) और SUIT (सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर) उपकरण दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों उपकरण 4 सितंबर को भी आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखे गए थे। इसरो ने इसकी एक वीडियो भी जारी की।
2 सितंबर को लॉन्च हुआ था आदित्य- एल 1
आदित्य- एल 1 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से 2 सितंबर 2023 को 11:50 बजे की गई। यह लॉन्चिंग पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट से की गई है। इस रॉकेट की यह 25वीं उड़ान थी। बता दें कि चंद्रयान की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ने इतिहास रचा था। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया था।

