बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड के विलेन कहे जाने वाले आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रूपाली बरुआ के साथ शादी कर फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। बता दें कि आशीष और रूपाली ने आज यानी 25 मई को कोलकाता में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। गौरतलब है कि इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
आशीष विद्यार्थी ने शादी के बाद अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा, “इस उम्र में रूपाली से शादी करना, यह एक बहुत अच्छा अहसास है। हमने सुबह कोर्ट मैरिज करके शादी कर ली। शाम को शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया है।”
बता दें कि आशीष विद्यार्थी की पत्नी रूपाली बरुआ असम से हैं। वह फैशन उद्योग में काम कर रही है। उनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है। अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने तमिल, मलयालम, कन्नड़ समेत 11 से ज्यादा भाषाओं में काम किया है। वह करीब दो सौ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ”बिच्छू”, ”अर्जुन पंडित”, ”जिद्दी”, ”बादल” जैसी फिल्मों में उन्होंने जिस खलनायक का किरदार निभाया, वह दर्शकों का पसंदीदा बन गया।

