नई दिल्ली: आनंदधाम आश्रम में चल रहे श्री गणेश-लक्ष्मी महायज्ञ 2025 के दौरान एक पावन अवसर पर विश्व जाग्रति मिशन के परमाध्यक्ष और प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, को “गौ रक्षक” की उपाधि से सम्मानित किया। यह उपाधि उन्हें धर्म, समाज और गौ सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान की गई।
परिवार सहित यज्ञ में किया सहभाग

डॉ. अभिषेक वर्मा अपने परिवार के साथ आश्रम पहुंचे और भगवान गणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राष्ट्र और समाज की समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुति अर्पित की। इस दौरान आचार्य सुधांशु जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सनातन संस्कृति के प्रचार में उनके योगदान की प्रशंसा की।
गौ सेवा और धर्म संरक्षण पर विचार-विमर्श
आश्रम भ्रमण के दौरान डॉ. वर्मा ने गौशाला का दौरा किया और स्वयं गौ सेवा की। उन्होंने कहा कि “आज के युग में गौ रक्षा और गौ संवर्धन मानवता का परम कर्तव्य है।” उनकी इस भावना और सेवा भावना को देखते हुए आचार्य सुधांशु जी महाराज ने उन्हें “गौ रक्षक” की उपाधि प्रदान की। उन्हें विशेष उपहार और शुभाशीष पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाज सेवा में आचार्य सुधांशु जी का योगदान
आचार्य सुधांशु जी महाराज वर्षों से विश्व जाग्रति मिशन (Vishwa Jagriti Mission) के माध्यम से धर्म, अध्यात्म और समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं। वे गौ सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक एकता के संदेशों को विश्वभर में फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रवचनों से करोड़ों लोग मानवता और अध्यात्म की राह पर अग्रसर हो रहे हैं।
डॉ. वर्मा का सनातन धर्म के प्रति दृष्टिकोण
डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि “आचार्य जी ने धर्म और अध्यात्म को जन-जन तक पहुंचाने में जो योगदान दिया है, वह अनुकरणीय है।” उन्होंने आगे कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे।
पहले भी मिल चुकी है धार्मिक उपाधि
हाल ही में डॉ. वर्मा को अयोध्या के पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी द्वारा “सनातन योद्धा” की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। लगातार मिल रहे ये सम्मान उनके धर्म और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।
श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने डॉ. अभिषेक वर्मा और उनके परिवार को आशीर्वाद दिया और उनके इस धार्मिक योगदान को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने उनकी उज्जवल भविष्य और निरंतर समाज सेवा की कामना की।
ये भी पढ़ें : IND vs WI: भारत का शानदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज को नहीं मिला टिकने का मौका, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
ये भी देखें : ‘महादेव पूजा का विषय है या लव का’ I Love Mahadev पर भड़के शंकराचार्य