बेटे असद और पति अतीक की मौत के बाद से फरार शाइस्ता की यूपी पुलिस और यूपी STF को तलाश जारी हैं,दिन पर दिन शाइस्ता के कभी कंही तो कभी कंही मिलने की खबर मिलती रहती हैं जिसके चलते यूपी पुलिस और STF की टीम शाइस्ता को पकड़ने के लिए तुरंत रवाना भी हो जाती हैं लेकिन अभी तक शाइस्ता का कोई पता नहीं चल पाया सूत्रों की माने तो शाइस्ता पति अतीक को आखिरी बार देखना भी चाहती थी जिसके लिए वह अतीक के जनाज़े में भी शामिल हुई लेकिन कड़ी सुरक्षा के रहते शाइस्ता पति अतीक को आखिरी बार देख नहीं पायी |
घोषित हुई माफ़िया
दरअसल उमेश पाल की हत्या जिन बदमाशों ने की, उन शूटर्स की मदद का आरोप अतीक की पत्नी शाइस्ता पर लगा. इतना ही नहीं अब यूपी एसटीएफ ने शाइस्ता को भी माफिया घोषित कर दिया है, यह एफआईआर 2 मई, 2023 को दर्ज की गई थी,आपको बता दें की राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह रहा उमेश पाल अब इस दुनिया में नहीं है. उमेश पाल की इसी साल 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को लेकर कहा गया कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशऱफ ने अपने गुर्गों की मदद से इसे अंजाम तक पहुंचाया. वहीं,उमेश की हत्या में शामिल शूटर्स की मदद का आरोप अतीक की पत्नी शाइस्ता पर लगा. अब, यूपी एसटीएफ ने शाइस्ता को भी माफिया घोषित कर दिया है |
यूपी पुलिस ने क्या कहा
यूपी पुलिस ने शाइस्ता के बारे में कहा है कि वह बदमाशों को पनाह देती थी इतना ही नहीं उमेश की हत्या में शामिल साबिर शाइस्ता परवीन का ही शूटर था. पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि शाइस्ता अपने साथ शूटर रखती थी.इस तरह बसे पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. साथ ही पुलिस को पता चला कि जब अतीक और अशऱफ जेल चले गए, तो इनके अवैध धंधों को शाइस्ता ने संभाल लिया जिसमें उसका बेटा असद भी साथ देता था |

