Aashiqui-3 : साल 2013 में आई मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आशिकी-2 को सफल हुए लंबा वक्त बीत चुका है और अब आशिकी-3 भूषण कुमार प्रोड्यूस और अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे। कार्तिक आर्यन आशिकी-3 में नजर आएंगे और सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक Animal फिल्म में रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी कार्तिक के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी-3 में रोमांस करती दिखेंगी तृप्ति डिमरी
सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी आशिकी-3 के लिए कंर्फम हो गई है। पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम आशिकी-3 में कार्तिक आर्यन के साथ आ रहा था लेकिन अब सूत्रों से मिली खबरों से ये कंर्फम हुआ है कि तृप्ति डिमरी कार्तिक के साथ आशिकी करती दिखेंगी।
Animal फिल्म में रोमांस और इंटीमेट सीन के बाद तृप्ति डिमरी की चमकी किस्मत
तृप्ति आशिकी-3 के लिए इसलिए कंर्फम की गई हैं क्योंकि अभी हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म Animal में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। फिल्म में तृप्ति के इंटीमेट सीन को लेकर काफी चर्चा हुई इसलिए आशिकी-3 रोमांटिक फिल्म के लिए उन्हें कंर्फम किया गया है कार्तिक आर्यन के साथ। बता दें ‘आशिकी 3’ की शूटिंग साल 2024 में शुरू होगी।

