सोमवार की शाम राजनीति में बदलाव आया केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। साथ ही ममता दीदी की TMC, शरद पवार की NCP और CPI को राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे से हटाकर जोरदार झटका दे दिया।
केंद्रीय चुनाव आयोग की आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी घोषित होने पर सीएम केजरीवाल खुशी से फूले नहीं समाए और ट्विट के जरिए कहा कि इतने कम समय में आप पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी घोषित होना किसी चमत्कार से कम नहीं है, सभी को बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ो लोंगो के सहयोग से हम आज यहां तक पहुंच पाएं हैं लोंगो को हमसे बहुत उम्मीदें हैं और हम उस उम्मीद को तोड़ेगे नहीं। AAP पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी घोषित होने के बाद आज सीएम केजरीवाल मंगलवार की दोपहर 12 बजे संबोधन करेंगे।
आज जो हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है हम उसको बखूबी तरह से निभाएंगे। सीएम केजरीवाल ने ईश्वर को याद करते हुए कहा कि हे प्रभु हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।
इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 10, 2023
देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है
हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें
आप पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी घोषित होने के बाद से ये बात सच हो गई कि किस्मत के सितारे कब किसके चमक जाएं पता नहीं लगता ठीक ऐसा ही हुआ आप पार्टी के साथ ऐसी जादू की छड़ी चली कि आम पार्टी से आज आप पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी घोषित हो गई। तमाम विवादों से घिरी आप पार्टी के लिए ये एक संजीवनी है।

सीएम केजरीवाल के अलावा आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी ट्विट कर के खुशी जाहिर करते हुए लिखा- सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी बड़ी पार्टियां तक नहीं कर पाई। कई बार सत्ता पार्टी ने इस बीच आप पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी की, गिराने की कोशिश की, लाठी-आंसू गैस के जरिए पार्टी के खिलाफ चालें चली, हमें तोड़ने की कोशिश की लेकिन सारे प्रयास विफल रहे क्योंकि वो कहतें हैं ना सच्चे इंसान के रास्ते में भले ही कितनी भी अड़चने आ जाएं लेकिन एक ना एक दिन समय बदलता है और मेहनत रंग लाती है। राघव चड्ढा ने कहा हमारी पार्टी के उन सभी लोंगो को सलाम जिन्होनें आप पार्टी के लिए तमाम चुनौतियों को झेला इस नए आगाज के लिए सबको बधाई।

