आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, कुछ राशियों पर मां की कृपा बरेसगी और शुभ सूचनाएं और सफलता मिलेगी, आइए बताते हैं आप सभी की राशि का आज का हाल।
मेष
इच्छित प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। व्यक्तित्व बल पाएगा। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। रचनात्मकता बल पाएगी। सभी प्रभावित व प्रसन्न होंगे, दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी। नवाचार बढ़ाएंगे, महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
वृष
आर्थिक लेनदेन पर नियंत्रण बढ़ाएं। कार्यां में स्पष्टता लाएंगे। बजट पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। खर्च निवेश में सक्रियता आएगी। कामकाज पूर्ववत् बना रहेगा, दूर देश के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ें, अतिउत्साह में न आएं, विपक्ष से सतर्कता बनाए रहें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। जो लोग किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। सभी मामलो में बेहतर बने रहेंगे। निर्णय क्षमता बढ़ेगी, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे, सक्रियता से कार्य करेंगे।

सिंह
भाग्यबल से तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे। लाभ एवं प्रभाव में वृद्धि रहेगी। विभिन्न योजनाएं को आगे बढ़ाएंगे। इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण लक्ष्य साधेंगे, लाभ बढ़ाने में सफल रहेंगे।

कन्या
प्रयासों में सूझबूझ और सजगता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें। लाभ और परिणाम सामान्य रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।

तुला
कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत न करें, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे।

मकर
आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्य व्यापार बना रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

बचत पर जोर बनाए रखेंगे। आर्थिक मजबूती बढ़ेगी, शुभ सूचना मिलेगी।

