आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आज नवरात्रि के दूसरे दिन कुछ राशियों को धन लाभ मिलेगा तो जानिए आज का अपना राशिफल
मेष
नवाचार पर जोर बढ़ाएंगे। साख सम्मान पर ध्यान देंगे। व्यवसायिक गलतियां करने से बचें। बहस विवाद में न पड़ें, विनय विवेक और दान धर्म बनाए रहें। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में सजग रहें। सावधानी से आगे बढ़ंगे, आवश्यक कार्यों को गति दे पाएंगे।
वृष
कारोबार में उछाल रहेगा। साझेदारी में इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं। उद्योग व्यापार में रुटीन बनाए रखेंगे। सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे। सामंजस्य पर जोर दें। सोच विचारकर निर्णय लें, सेहत का ख्याल रखें, आय व्यय उम्मीद से अधिक रहेंगे।

मिथुन
समय महत्वपूर्ण कार्यों में शुभता बनाए रखने वाला है। लाभकारी योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा। उपलब्धियां बढ़ाएंगे, कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे, लेनदेन में पहल का भाव रहेगाष

कर्क
भाग्यबल के साथ बड़ों का आशीर्वाद नवीन ऊंचाइयां प्रदान करेगा। हर्ष उत्साह से कार्य करेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ बनेगा, प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा, सहज संवाद बनाए रखेंगे। सकारात्मक परिणाम बनेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपको बिजनेस से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोग यदि अपने व्यापार की गति को लेकर परेशान थे, तो आज उन्हें भी कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कन्या
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। विनम्रता से काम निकालें। सहजता सरलता से आगे बढ़ें। धैर्य बनाए रखें, स्वास्थ्य संवारें।

तुला
मेहनत से परिस्थितियों में सुधार का प्रयास बनाए रहेंगे। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर संबंधी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी से संबंधित कोई काम यदि लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको कुछ महत्वपुर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकेगा। यदि लेनदेन से संबंधित मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विपक्षियों पर आप अंकुश बनाए रखें।

धनु
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में तेजी रहेगी। अतिउत्साह में नहीं आएं। लाभ प्रतिशत संवार पर रहेगा। निजी गतिविधियों में रुचि रहेगी। सहज बनें रहें, संवेदनशीलता दिखाएं, भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे।

मकर
आवश्यक मामलों को अपराह्न तक हल करने पर जोर दें। वाद संवाद पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करेंगे। कामकाजी स्थिति संवरेगी। साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे। अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा। तात्कालिक लक्ष्य पूरे करेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी लोगों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे, सफलता से उत्साहित रहेंगे।

मीन
समय श्रेष्ठ परिणामों को बनाए रखने वाला है। रचनात्मक कार्यों से जुड़ाव बढ़ाएंगे। नवीन मामलों में रुचि बनाए रखेंगे। जीवनस्तर ऊंचा रहेगा, सृजनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी।

वातावरण में अनुकूलन रहेगा, इच्छित कार्य आगे बढ़ाएंगे, नवाचार पर जोर देंगे। जट के अनुरूप चलेंगे, सुख सौख्य रहेगा।

