आज के दिन कुछ राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ तो कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क और बचत पर ध्यान देना होगा।
मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। लापरवाही से बचेंगे, विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी।
वृष
व्यापार उम्मीद से बेहतर रहेगा। कार्यक्षमता और पद प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे। अवरोध दूर होंगे, बजट बनाकर खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अति उत्साहित होकर किसी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। भाग्य की मदद से उन्नति के मार्ग पर सहजता से बढ़ेंगे। करियर व्यापार अच्छा रहेगा, अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ेगा।

कर्क
औद्योगिक क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। जरूरी कार्यां में धैर्य का परिचय बनाए रखें। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे, समय सामान्य फलकारक है, सूझबूझकर निर्णय लेंगे। जोखिम भरे मामले टालें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह
लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी, व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप सकारात्मकता से अपनी सोच से आगे बढ़ेंगे और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। बहकावे में न आएं, लोभ प्रलोभन से बचें, लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार न लें, सूझबूझ से काम लें, विरोधियों पर अंकुश बढ़ाएंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप कामों में सुधार करने में लगे रहेंगे। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय ना लें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिस्थितियां मिश्रित फलकारक रहेंगे, जिद से बचें, भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाए। विनम्रता से काम लें, सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन में भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे, लेकिन आपके धन में आज वृद्धि होगी।

मकर
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक विषयों में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको औद्योगिक मामलों में तेजी दिखानी होगी और सभी के साथ सहयोग व सम्मान बनाए रखें। आपकी तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे आपकी आय बढ़ेगी, लेकिन वह अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मीन

सहजता से आगे बढ़ते रहें। लेन देन में धैर्य दिखाएं, महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे, सकारात्मकता बनाए रहेंगे। तैयारी और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, खर्च निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे, बजट को महत्व देंगे।

