आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहना वाला है शुभ समाचार मिलेंगे व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा तुला वालों को लेनदेन में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
मेष
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृष
आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपकी धन संबंधित समस्याएं भी सुलझती दिख रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे, सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अति उत्साहित होने की वजह से किसी काम को करने से कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच दिखाएंगे। तर्क विवाद से दूर रहेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारियों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन भी सामान्य रहेगा, लेकिन पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण सूचना को सुनते ही आगे बढ़ने से बचना होगा। आप अपने सोच को सकारात्मक बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह
खानपान और प्रभाव में वृद्धि होगी। उत्सव का वातावरण रहेगा, बड़ी सोच बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में समर्थन रहेगा। निजी मामले हल होंगे, मान सम्मान में वृद्धि होगी, संकोच हटेगा, हर्ष आनंद बना रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या
प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा, शुभ प्रस्तावों को प्राप्त करेंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे, वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा, कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएंगे। सृजन कार्यां में रुचि लेंगे, स्वयं पर ध्यान देंगे, बड़ा सोचेंगे।

तुला
लेनदेन में स्मार्ट डिले की नीति रखें। कामकाज सामान्य रहेगा। उधार से बचेंगे, निवेश पर ध्यान देंगे। योजनागत खर्च बढ़ेगा। व्यवस्था का सम्मान करेंगे, विनम्र रहेंगे, कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी। स्पष्टता बनाए रखेंगे। सफेदपोश ठगों एवं धूर्तां से दूर रहें।

वृश्चिक
आर्थिक उपलब्धियों को गति देंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे, कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक वक्त बिताएंगे। आय में वृद्धि बनी रहेगी। चहुंओर शुभता रहेगी, महत्वपूर्ण कार्यां में तेजी दिखाएंगे। उपलब्धियां बढ़ेंगी। आप उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु
आज का दिन आपकी पद -प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कारोबार में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आपके किसी नए काम में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या हो सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। पुण्य कार्य से आज आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

मीन
आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति के लिए रहेगा और आवश्यक कार्य पर पूरा जोर देंगे।

किसी भूमि व वाहन की खरीदारी करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए अनुबंध से अच्छा लाभ मिलेगा।

