आज सावन का चौथा दिन है भगवान भोले की कृपा से इन राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ राशि वाले आज परेशान रह सकते हैं।
मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको व्यवसाय में लाभ तो रुक-रुक कर होगा, लेकिन फिर भी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करके रखेंगे और भविष्य की किसी योजना में आप धन लगा सकते हैं, जो आपको बाद में अच्छा लाभ अवश्य देगी।
वृष
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है नौकरी में कार्यरत लोगों के काम के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन इसके साथ-साथ उनकी तरक्की भी होगी। अनजान परिस्स्थितियों में सजगजता बढ़ाकर रखें। लेनदेन में धैर्य बनाए रखेंगे।

मिथुन
महत्वपूर्ण मामलों को वक्त पर पूरा कर लेने का प्रयास रहेगा। औद्योगिक विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे। योजनानुसार कार्य करेंगे, लाभ बेहतर बना रहेगा, कामकाजी ढिलाई से बचें, लेनदेन में स्पष्टता रखें।

कर्क
आपको धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आप अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें, नहीं तो वह बेतहाशा बढ़ सकते हैं। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी, अतिउत्साह से बचें।

सिंह
सूझबूझ से राहें खुलेंगी, सकारात्मकता बनी रहेगी। आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कामकाज से जुड़ा आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपके भविष्य के चिंता थोड़ी कम होगी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आने वाला है। आप बेवजह धन के पीछे ना भागे, नहीं तो आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। विनम्रता और विवेक रखेंगे, आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे।

तुला
विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे। सहकारिता के मामलों में गति आएगी, लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। किसी नई नौकरी की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटाकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा और व्यापार में आपने कोई डील फाइनल की है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विनम्रता और विवेक रखेंगे, आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे।

धनु
रचनात्मक कार्यों में तेजी रखेंगे, सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, विनम्र व मधुर व्यवहार रहेगा। आज का दिन आपके लिए सोची-समझी योजनाओं को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके कामों में यदि कुछ रुकावट आ रही थी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक कामों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको बिजनेस में आज लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। यदि आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में लगे रहे, तो यह आपको कोई नुकसान देकर जा सकता है।

कुंभ
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।

मीन

सफलता का परचम ऊंचा रहेगा, शुभकार्यों को बढ़ावा देंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, विभिन्न कार्यों को समर्थन मिलेगा। करियर कारोबार में तेजी रहेगीं, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, यदि आपकी सेहत में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर अपने शरीर को काफी हद तक फिट रख सकेंगे।

